
आयरन की कमी: अगर आपको आयरन की कमी है, तो आप एनीमिया के शिकार हो सकते है| आयरन के कमी से हमे थकान, सिरदर्द, बेचैनी, चक्कर आदि जैसे परेशानियाँ होती है| आयरन के कमी के कुछ लक्षण होते है, जो हमारे सेहत के लिए कई परेशानियों को निमंत्रण देते है| अगर हमारे शरीर मे किसी भी पोषक तत्वों की कमी होती है, तो उसका प्रभाव हमारे पूरे शरीर पर पड़ता है| आयरन कम हो तो शरीर मे रेड ब्लड सेल्स कम हो जाते है और इनके निर्माण के लिए हीमोग्लोबिन का होना बहुत जरूरी होता है , जो आयरन मे होता है| आयरन की कमी को पूरा करने के लिए हमे उपयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए|
ब्लड मे हीमोग्लोबिन का लेवल कम होने पर लोगों को कमजोरी होने लगती है और आपको बता दें की हमारे शरीर मे हीमोग्लोबिन की मात्रा लगभग 13.5 ग्राम से 17.5 ग्राम तक होनी चाहिए| जब हमारे शरीर मे पोषक तत्वों की कमी होती है तब एनीमिया का खतरा भी बढ़ जाता है| वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार ब्लड मे हीमोग्लोबिन कम होने पर हमारे सभी मसल्स और टिश्यूज तक ऑक्सीजन ठीक से नहीं पहुच पता। और इस कार्य को करने की हमारी क्षमता भी प्रभावित होती है जिससे व्यक्ति को एनीमिया आसानी से हो जाता है|
आयरन के कमी के प्रमुख लक्षण: व्यक्ति के शरीर मे कुछ न कुछ बदलाव होते रहते है और जब आयरन की कमी हो तो शरीर मे कई तरह की परेशानियाँ होने लगती है| जब शरीर मे रेड ब्लड सेल्स कम होने लगे तो समझ जाओ की आयरन की कमी है| ऐसा माना जाता है कि जब सिरदर्द, अधिक थकान, बालों का झड़ना, सांस लेने मे दिक्कत आदि जैसी समस्याएँ होने लगे तब आयरन की कमी होने लगती है|
आयरन के लिए उपयुक्त आहार
आयरन के कमी को पूरा करने के लिए अपने डाइट मे इन चीजों का सेवन जरूर करें|
पालक: पालक मे विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी भरपूर मात्रा मे पाया जाता है। इसके सेवन से पोषक तत्वों की कमी नहीं होती। आप चाहे तो पालक को सब्जी या जूस के रूप मे भी सेवन करे|
केला: केला मे आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा मे पाया जाता है इसके सेवन से हमारे शरीर मे आयरन की पूर्ति होती है|
आंवला: आंवला और जामुन के रस को यदि आप बराबर मात्रा मे मिलाकर पीते है, तो आपके शरीर मे खून की कमी को पूरा किया जा सकता है| और आंवला आयरन का एक बड़ा स्त्रोत है|
सेब: एक सेब का सेवन करने से हमे एनीमिया जैसी बीमारी से राहत मिलेगा, साथ ही ये शरीर मे हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बनाए रखेगा।
चुकंदर का रस: चुकंदर भी आयरन की कमी को दूर करने मे बहुत मददगार होता है| एक गिलास चुकंदर के रस मे 1 चम्मच शहद मिलाकर रोजाना सेवन करने से आयरन की कमी को पुर किया जा सकता है और साथ ही आप गाजर, खजूर, किशमिश, आदि का भी इस्तेमाल कर सकते है| ये सब आप अपने डाइट मे शामिल कर सकते है और आयरन की कमी को पुर कर सकते है।
0 टिप्पणियाँ