6/recent/ticker-posts

जरूरत से ज्यादा विटामिन सी है हानिकारक, हो सकती है ये दिक्कतें !!

सभी विटामिनों की तरह विटामिन सी (Vitamin C) भी हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। लेकिन जैसे की आपको पता है, जरूरत से ज्यादा हर चीज नुकसानदायक होती है। ठीक उसी तरह हमारे शरीर मे विटामिन सी की मात्रा अधिक होने से भी कई नुकसान होते है। वैसे सभी ये बात जानते है की विटामिन सी की मात्रा अधिक होने से नुकसान होता है, फिर भी लोग इसका शिकार हो जाते है। क्योकि उन्हे ये नहीं पता होता की विटामिन सी किन खाद्य पदार्थों से मिलता है अथवा लोग अनजाने मे सब कुछ खाते या पीते है। हम आपको बता दें की नींबू, संतरा, आवला और अमरूद जैसे खट्टे पदार्थों मे विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है।

वैसे इन प्राकृतिक खाद्य पदार्थों की अपेक्षा विटामिन सी के टेबलेट मे कई गुना अधिक विटामिन सी होता है। इसलिए हमे इन प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से ज्यादा नुकसान नहीं होता। जबकि विटामिन सी के टेबलेट का सेवन अधिक करने से बहुत नुकसान होता है। वैसे जिन लोगों के शरीर मे विटामिन सी की मात्रा अधिक है उन्हे ये विटामिन सी से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से भी दूर रहना चाहिए। तो चलिए हम आपको बताते है, की अधिक विटामिन सी से हमे क्या क्या नुकसान हो सकता है। 

अधिक विटामिन सी के नुकसान 


आयरन की शरीर मे हो सकती है अधिकता: आयरन हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक है। पर जैसे की हमने कहा जरूरत से ज्यादा हम चीज नुकसानदायक होती है। ठीक उसी तरह ज्यादा आयरन भी हमे नुकसान पहुंचाती है। और विटामिन सी की मात्रा अधिक होने से हमारे शरीर मे आयरन की मात्रा भी बढ़ जाती है। जिससे हेमोक्रोमैटोसिस और कैंसर जैसी बड़ी बीमारियाँ भी हो सकती है। 
किडनी खराब होने का खतरा: ज्यादा विटामिन से हमारे किडनी को भी नुकसान होता है, और इससे किडनी खराब भी हो सकता है। इसके अलावा किडनी मे पथरी होने की संभावना भी बढ़ जाती है। और अधिकतर लोगों को पथरी की समस्या इसी के कारण होती है। इसलिए हमे इससे सावधान रहना चाहिए। 
हड्डियों का कमजोर होना: विटामिन सी की मात्रा अधिक होने से शरीर की हड्डियाँ भी धीरे धीरे कमजोर होने लगती है। इसका असर हमे शुरुआत मे नहीं दिखता पर आगे चलकर इसका परिणाम हमे भुगतना पड़ता है। 

तो ये कुछ खास नुकसान होते है विटामिन सी की मात्रा अधिक होने से। इसके अलावा कुछ आम समस्याएँ भी होती है। जैसे की:
  • अधिक सरदर्द होना
  • बार बार सर्दी जुकाम होना
  • जोड़ों मे दर्द होना
  • भूख न लगना 
  • डायरिया आदि
ऐसे ही कई और समस्याएँ भी होती है। इसलिए हमे अपने खान पान पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप एक स्वस्थ जीवन जीना चाहते है, तो आपको पता होना चाहिए की हमे कितनी मात्रा मे कैल्सियम, विटामिन्स, आइरन, फाइबर और ज़िंक आदि जैसे जरूरी तत्वों का सेवन करना चाहिए। क्योकि ये सारे तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। और इन तत्वों की कमी और अधिकता दोनों से ही हमे नुकसान पहुंचता है। 


फिलहाल बाकी के तत्वों का तो नहीं, पर हमे कितनी मात्रा मे विटामिन सी का सेवन प्रति दिन करना चाहिए ये हम आपको बताते है। एक वयस्क महिला को प्रतिदिन 75 मिलीग्राम और एक वयस्क पुरुष को प्रतिदिन 90 मिलीग्राम विटामिन सी का सेवन करना चाहिए। और हाँ, जितना हो सके फल, सब्जियाँ और अनाज जैसे प्रकृतिक खाद्य पदार्थों द्वारा ही विटामिन सी का सेवन करें। इससे कोई नुकसान नहीं होगा। और बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही टबलेट लें वो भी अपने डॉक्टर से सलाह ले कर। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ